नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) ने एक बार फिर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के सदन में दिए उर्दू को लेकर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है। अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV) एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘कल कर रहे थे जो ख़िलाफ़त आगे बढ़कर,आज वाहवाही लूट रहे ‘उर्दू’ के शेर पढ़कर’।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कल कर रहे थे जो ख़िलाफ़त आगे बढ़कर
आज वाहवाही लूट रहे ‘उर्दू’ के शेर पढ़कर— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 19, 2025
अब क्या क्रिकेटर का भी नाम बदल दिया?
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
अब क्या क्रिकेटर का भी नाम बदल दिया?
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 19, 2025
बताते चलें कि सीएम योगी (CM Yogi) ने सदन भाषण देते हुए प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Cricketer Mohammed Shami) के स्नान करने का जिक्र कर दिया। जबकि प्रयागराज महाकुंभ में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Former Cricketer Mohammad Kaif) ने स्नान किया था। इस पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि अब क्या क्रिकेटर का भी नाम बदल दिया?