Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश ने पवन पांडेय को दी राम मंदिर दर्शन के लिए तारीख तय करने की जिम्मेदारी, बोले- सभी विधायक और सांसद एक साथ चलेंगे

अखिलेश ने पवन पांडेय को दी राम मंदिर दर्शन के लिए तारीख तय करने की जिम्मेदारी, बोले- सभी विधायक और सांसद एक साथ चलेंगे

By Abhimanyu 
Updated Date

अयोध्या: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर राम मंदिर दर्शन के लिए न जाने को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। जब उनसे इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो अखिलेश ने साफ किया कि उन्होंने केदारेश्वर धाम का काम पूरा होने के बाद राम मंदिर जाने का संकल्प लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी के पूर्व विधायक पवन पांडेय को राम मंदिर के दर्शन के लिए तारीख निकलवाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

पढ़ें :- 'लाल टोपी, नीला लिबास- काली करतूतें ढकने का नया प्रयास...' अखिलेश पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का तंज

दरअसल, पूर्व सीएम अखिलेश गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल अयोध्या पहुंचे थे। जिसका आयोजन पूर्व मंत्री और पूर्व अयोध्या विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के आवास पर हो रहा था। इस कार्यक्रम के बाद पत्रकारों ने अखिलेश से रामलला के दर्शन को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, “जो पूर्व में संकल्प लिया था मैंने… केदारेश्वर धाम के पूर्ण होने के बाद के राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। लेकिन, साथ ही साथ मैं अपनी पार्टी नेता जिन्होंने हमें निमंत्रण पर बुलाया पवन पांडेय जी से कहूंगा कि एक तारीख निकलवाईये। हम सब दर्शन के लिए पहुंचेंगे।”

बता दें कि अखिलेश यादव अपने गृह जनपद इटावा में श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं। यह मंदिर उत्तराखंड के प्रसिद्ध ‘केदारनाथ मंदिर’ की तर्ज पर बनाया जा रहा है। अखिलेश का कहना है कि उन्होंने संकल्प लिया है कि इस मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद वह अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। हालांकि, विरोध उनके राम मंदिर न जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

Advertisement