लखनऊ। बहराइच जिले के पयागपुर कोट बाजार के कटहरी बाग निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल करने में जुटी है। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है।
पढ़ें :- UP News : अखिलेश यादव, बोले- गलत काम न करने वाले बीएलओ कर रहे आत्महत्या, बेटी की शादी के लिए नहीं मिल रही छुट्टी
अखिलेश यादव ने कहा कि, बहराइच में सत्ता सजातीयों द्वारा PDA समाज के पूर्व पंचायत सदस्य की हत्या होने पर अज्ञात के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया जाता है, जबकि इसके विपरीत दूसरों के मामलों में सीधे एनकाउंटरी कार्रवाई हो जाती है, बुलडोज़र बुलेट ट्रेन की स्पीड से पहुँच जाता है। ये भेदभावी, दोषपूर्ण रवैया ही भाजपा को तैलीय फिसलन वाले पूर्ण पतन की ओर ले जा रहा है। पीडीए मिलकर भाजपा को हराएगा और हमेशा के लिए हटाएगा! अबकी भाजपा जाएगी, फिर कभी नहीं आएगी।
बहराइच में सत्ता सजातीयों द्वारा PDA समाज के पूर्व पंचायत सदस्य की हत्या होने पर अज्ञात के विरुध्द अभियोग पंजीकृत किया जाता है, जबकि इसके विपरीत दूसरों के मामलों में सीधे एनकाउंटरी कार्रवाई हो जाती है, बुलडोज़र बुलेट ट्रेन की स्पीड से पहुँच जाता है। ये भेदभावी, दोषपूर्ण रवैया ही… pic.twitter.com/Zb0dAxKvmo
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 15, 2026
पढ़ें :- 'हमारे देश की सरकार अपना रुख साफ करे कि वो जंग के साथ है या अमन के...' अखिलेश ने मिडिल ईस्ट में तनाव पर केंद्र से किया सवाल
बता दें कि, मंगलवार की रात लगभग 8 बजे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदेव यादव खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे। देर रात वो घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। उनके बड़े पुत्र एवं सभासद विष्णु यादव ने पिता के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया लेकिन बात नहीं हो पाई। इसके कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद परिजन खेत में पहुंचे तो जगदेव यादव लहूलुहान हालत में पड़े थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।