Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने अखिलेश यादव, हाल ही में जीशान सिद्दीकी को हटाया गया था

मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बने अखिलेश यादव, हाल ही में जीशान सिद्दीकी को हटाया गया था

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मुंबई युवा कांग्रेस (Mumbai Youth Congress) के अब अध्यक्ष होंगे। बता दें कि हाल ही में मुंबई युवा कांग्रेस (Mumbai Youth Congress)  के अध्यक्ष पद से जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) को हटा दिया गया था।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बतातें चलें कि मुंबई युवा कांग्रेस (Mumbai Youth Congress) के अध्यक्ष पद पर तब सियासी बवाल खड़ा हुआ, जब इस महीने की शुरुआत में जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) के पिता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddiqui) कांग्रेस छोड़कर अजित पवार वाली एनसीपी में शामिल हो गए।

जिशान सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से विधायक हैं। उन्होंने पिता के पाला बदलने से पहले अजित पवार और अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।  बाबा सिद्दीकी का उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे सहित शीर्ष एनसीपी नेताओं ने पार्टी में स्वागत किया था।

बाबा सिद्दीकी मुंबई कांग्रेस के थे मुस्लिम चेहरा 

बाबा सिद्दीकी ने फरवरी के पहले हफ्ते में कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में दिवंगत कांग्रेस सांसद सुनील दत्त की भूमिका को स्वीकार किया। बाबा सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने एनसीपी में शामिल होने से पहले अपने विधायक बेटे जिशान सिद्दीकी और पूर्व कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त से सलाह ली थी।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement