लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बुधवार को सपा ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा, समाजवादी नेता, समाजवादी चिंतक पंडित जनेश्वर मिश्र जी को हम लोग याद करने आते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है, हम सभी समाजवादी लोग उनके दिखाएं रास्ते पर संकल्प लेकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं।
पढ़ें :- क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आर्मी ने फ्यूल सप्लाई चेन में बायो- डीजल को किया शामिल, जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए महाकुंभ में हो रही योगी कैबिनेट की बैठक पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, कुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं है जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाएं। कुंभ के स्थान पर कैबिनेट करना यह पॉलिटिकल संदेश देना चाहते हैं वह लोग।
"कुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं है जहां पर राजनीतिक कार्यक्रम और फैसले लिए जाए। कुंभ के स्थान पर कैबिनेट करना यह पॉलिटिकल संदेश देना चाहते हैं वह लोग।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/L7cXWjKKhO
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 22, 2025
पढ़ें :- इंडियन फिल्म एकेडमी के कार्यक्रम में शामिल हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा और राज्य सूचना आयुक्त
मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव उन्होंने कैबिनेट की बैठक को पॉलिटिकल बताया। साथ ही कहा कि, सपा के लोगों की आस्था है। सपा के बहुत लोग ने गंगा स्नान कराए होंगे लेकिन उन्होंने फोटो नहीं डाली। साथ ही कहा, ये लोग वक्फ की जमीन को कब्जा करना चाहते हैं। ये सबसे बड़े भूमाफिया हैं। लखनऊ से लेकर अयोध्या और गोंडा तक की रजिस्ट्री को चेक करिए तो सामने आ जाएगा सबसे ज्यादा जमीने भाजपा के लोगों के नाम है।
इसके साथ ही कहा, मिल्कीपुर हम सब लोग मिलकर जीतकर दिखाएंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पुलिस आगे कर दी है, निष्पक्ष चुनाव होगा तो ऐतिहासिक जीत समाजवादी पार्टी की होने जा रही है। साथ ही कहा, भाजपा ने पुलिस को आगे कर दिया है। एसओ, सीओ को निर्देश दे दिए हैं। डीएम और एसपी इनके इशारों पर चल रही है। वहां की जनता कह रही है कि, अगर निष्पक्ष चुनाव होगा तो जीत समाजादी पार्टी की होगी। बीजेपी के लोग और बीजेपी की सरकार पुलिस के इशारे पर काम करती है।
पढ़ें :- Research Report : पुरुषों की घट रही है प्रजनन क्षमता, इन कारणों से बढ़ रही है समस्या