Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ​अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा-प्रदेश को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए

​अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा-प्रदेश को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार सालों में एक भी दंगे नहीं हुए हैं, जबकि पिछली सरकारों में अक्सर दंगे होते थे। मुख्यमंत्री के इस बयान का ​अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पलटवार किया है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के लिए भाजपा (BJP) को हटाना जरूरी है। प्रदेश को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए। बता दें कि, बसपा (BSP) के कई दिग्गज नेता सपा में शामिल हुए। पार्टी के पूर्व विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा, पूर्व सांसद कादिर राणा ने हजारों कार्यकार्तओं के साथ सपा में शामिल हो गए हैं।

इसके साथ ही राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी सपा में शामिल हो गए। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि खाद से लेकर तेल तक के दाम बढ़ गए हैं, जिसकी मार हर वर्ग पर पड़ रही है।

भारत कुपोषण झेल रहा है। आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के दौरान राहत पैकेट में घी, दूध और बच्चों के लिए फल तक का इंतजाम किया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों पर हमले हो रहे हैं। हक की मांग करने वालों को कुचला जा रहा है। यूपी में योग्य सरकार चाहिए ना कि योगी सरकार।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट
Advertisement