लखनऊ। यूपी (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री एंव सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बिना नाम लिए भाजपा (BJP) व योगी सरकार (Yogi Government) को जमकर घेरा। कहा कि मुख्यमंत्री आवास (Chief Minister’s Residence) के नीचे भी शिवलिंग है। इसकी भी खोदाई होनी चाहिए। सपा मुखिया ने योगी का नाम लिए बिना कहा कि उनके हाथ में विकास की नहीं, विनाश की रेखाएं हैं। कभी भी उनके हाथ की रेखाएं देख लेना। यह प्रदेश को कर्ज में डुबोकर जाएंगे। 2027 में सरकार का खजाना खाली करके जाएंगे।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
स्वयं कुंभ में आते हैं लोग
सपा प्रमुख ने कहा कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे न लगे तो कुंभ मेले में अव्यवस्था की पूरी पोल खोल देंगे। कुंभ में आने का किसी को आमंत्रण नहीं दिया जाता है, लोग स्वय कुंभ में आते हैं। सरकार ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे कुंभ से पहले शुरू हो जाएगा। क्या यह चालू हुआ?
संभल में इंसानी जिंदगियां जाने का है मुद्दा बड़ा
उन्होंने कहा था कि भाजपा सरकार की साजिशों को पीडीए (PDA) समझ चुका है। आम चुनाव में जवाब देगा। कहा कि भाजपा आगामी चुनाव के बाद नीतीश को बिहार का सीएम नहीं बनाएगी। अदाणी से बड़ा संभल में इंसानी जिंदगियां जाने का मुद्दा है।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
आरक्षण पर डाका डाला जा रहा
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि योगी आदित्यनाथ धार्मिक सीएम तो हैं, पर विजिनरी (दूरगामी सोच वाले) नहीं। सपा सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से मॉडल पेश किए। पीडीए (PDA) यानी पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक या कहें पीड़ित, दुखी और अपमानित लोग सपा के साथ हैं। वे देख रहे हैं कि किस तरह से आरक्षण पर डाका डाला जा रहा है। संविधानिक मूल्यों को किनारे किया जा रहा है।अखिलेश ने कहा कि यहां ईवीएम (EVM) के कारण हारने वाले को हार का एवं जीतने वाले को जीत का विश्वास नहीं होता है। इसलिए हम मांग करते हैं कि बैलेट से ही चुनाव कराया जाए।
"जर्मनी में मैंने सोचा था कि जब यहां पर इतनी अच्छी सड़क बन सकती है तो कम से कम इसके बराबर की उत्तर प्रदेश में हम लोग सड़के बनाने का काम करेंगे। जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलते हैं तो वह दुनिया की बेहतरीन सड़कों में दिखाई देती है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/bP8WxHNSQg
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 29, 2024
पढ़ें :- indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि हमें उम्मीद है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव लाने का काम करेगी। श्री यादव ने हमें खुशी है इस बात की कि जर्मनी जैसे संपन्न देश में हमें एक मित्र मिले हैं जिनसे लगातार हम संपर्क कर करके दूरियां कम करेंगे। कहा कि जर्मनी में मैंने सोचा था कि जब यहां पर इतनी अच्छी सड़क बन सकती है तो कम से कम इसके बराबर की उत्तर प्रदेश में हम लोग सड़के बनाने का काम करेंगे। जब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलते हैं तो वह दुनिया की बेहतरीन सड़कों में दिखाई देती है।
"हमें खुशी है इस बात की कि जर्मनी जैसे संपन्न देश में हमें एक मित्र मिले हैं जिनसे लगातार हम संपर्क कर करके दूरियां कम करेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/2qHt0WI08t
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 29, 2024
पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री है बनाना: शिवपाल
"हम समाजवादियों से कहेंगे कि हम लोगों का केवल 2027 का मिशन है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बने।"
– राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव जी pic.twitter.com/yECgcpivn3
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 29, 2024
सपा महासचिव शिवपाल ने कहा कि देश में ऐसा काम करना है कि 2027 का मिशन सपा सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। हम समाजवादियों से कहेंगे कि हम लोगों का केवल 2027 का मिशन है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बने और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बने।
जर्मनी के अंदर जो भी ऑपर्च्युनिटी हैं उनको आईडेंटिफाई करके इंडिया और लखनऊ के अंदर लेकर आएं : जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज
पढ़ें :- लश्कर के बड़े नेटवर्क का अंत: 16 साल से फरार आतंकी समेत पांच गिरफ्तार, तीन राज्यों में छापेमारी
"जर्मनी के अंदर जो भी ऑपर्च्युनिटी हैं उनको आईडेंटिफाई करके इंडिया और लखनऊ के अंदर लेकर आएं, उसपर हम काम कर रहे हैं।"
– श्री राहुल कंबोज जी, सांसद, फ्रैंकफर्ड, जर्मनी pic.twitter.com/1LFxNnveKt
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 29, 2024
जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज ने कहा कि जर्मनी के अंदर जो भी ऑपर्च्युनिटी हैं उनको आईडेंटिफाई करके इंडिया और लखनऊ के अंदर लेकर आएं, उस पर हम काम कर रहे हैं।