लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इन दिनों ये यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच गयी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि, अखिलेश यादव रायबरेली या फिर अमेठी से इस यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि, इन सबके बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, जब तक सीटों का बंटवार नहीं होता वो इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
अखिलेश यादव ने कहा कि, अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।
"अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ pic.twitter.com/ZDNrSa8o9I
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 19, 2024
पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'
सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद कई तरह के कयासों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन में टूट हो सकती है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में अब देखना होगा कि, क्या दोनो दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो पायेगा या नहीं?