Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अखिलेश यादव बोले- इस ‘डील’ के बाद भाजपाई आत्मनिर्भरता जगह ‘परनिर्भरता’ का अपना लें नारा, स्वदेशी का नारा लगाने वाले आज कहां हो गये भूमिगत?

अखिलेश यादव बोले- इस ‘डील’ के बाद भाजपाई आत्मनिर्भरता जगह ‘परनिर्भरता’ का अपना लें नारा, स्वदेशी का नारा लगाने वाले आज कहां हो गये भूमिगत?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने गुरुवार को एक वीडियो X अकाउंट पर शेयर किया। उसके साथ लिखा कि ये ‘डील’ वो ‘डाल’ है, जिसको उस पर बैठनेवाला ही काट रहा है। ये डील हमारे देश की सिर्फ खेती-मजदूरी ही नहीं बल्कि हर तरह के पैदावार-उत्पादन, काम-कारोबार और रोजगार के खिलाफ है।

पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत

उन्होंने लिखा कि ये वो अदृश्य जंजीर है जो पैसे के लालच में डूबे बिचौलियों की मानसिकतावाले खुदगर्ज भाजपाइयों को दिख नहीं रही है। जिन्होंने पहले हमारे लोगों को साक्षात जंजीर में बांधकर भेजा था वो अब उन्होंने डील का जाल फेंककर भाजपा सरकार को मजबूर कर दिया है। अब भाजपा के वो संगी-साथी कहां भूमिगत हो गये हैं जो स्वदेशी का नारा लगाते थे। आत्मनिर्भरता जगह भाजपाइयों को ‘परनिर्भरता’ का नारा अपना लेना चाहिए।

पढ़ें :- देवीपाटन धाम की आस्था, परम्परा और सांस्कृतिक जीवन को समेटती कॉफी टेबल बुक 'श्री आदि शक्ति माँ पाटेश्वरी शक्तिपीठ: शक्ति और आस्था की अनन्त परम्परा'
Advertisement