Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश, बोले-केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार, इस साज़िश के पीछे किसके हैं निर्देश?

अखिलेश, बोले-केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार, इस साज़िश के पीछे किसके हैं निर्देश?

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है। इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साज़िश के पीछे किसके निर्देश हैं?

पढ़ें :- दारोगा लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी 15 जून से करा सकेंगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, 17 जून को रिजर्व तिथि रखी
पढ़ें :- 8th Pay Commission : क्या है फिटमेंट फैक्टर फॉर्मूला? जिससे बदल जाएगी कर्मचारियों की किस्मत, 400 फीसदी सैलरी हाइक...

AAP नेता आतिशी (AAP Leader Atishi) ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  के लिए इंसुलिन (Insulin) लेकर आए हैं। हम तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के सामने खड़े हैं। तिहाड़ प्रशासन (Tihar Administration) ने भाजपा के कहने पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की इंसुलिन (Insulin) रोक रखी है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 12 वर्ष से डायबिटीज (मधुमेह )  के मरीज हैं। उनका शुगर लेवल 300 पहुंचा हुआ है। आज दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  को इंसुलिन (Insulin) भेजी है।

Advertisement