Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Akhilesh Yadav बोले- बीजेपी वाले देश का सब कुछ बेच देंगे, क्योंकि इन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए

Akhilesh Yadav बोले- बीजेपी वाले देश का सब कुछ बेच देंगे, क्योंकि इन्हें सिर्फ कुर्सी चाहिए

By संतोष सिंह 
Updated Date

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सहारनपुर पहुंचकर स्वर्गीय चौधरी यशपाल की 100वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। रविवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकते हुए

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि जो लोग कुर्सी पर बैठे हैं, उनके लोगों का कारनामा लखीमपुर में देखा। जहां किसानों को गाड़ी के टायरों से किसानों को कुचल दिया गया है। किसानों को तो कुचला ही है, लेकिन उसके साथ-साथ कानून को भी कुचलने को तैयार हैं। जो लोग कानून को कुचल सकते हैं, किसान को कुचल सकते हैं, उन्हें संविधान को कुचलने में देर नहीं लगेगी।

उन्होंने कहा कि किसानों को मवाली कहा जा रहा है। इनका बस चले तो ये आतंकवादी कह दें आपको। बीजेपी ने आपको कितना ही अपमानित किया होगा, लेकिन वो भी अपने संघर्ष पर डटे हुए हैं कि जब तक तीन कानून वापस नहीं होंगे, तब तक नहीं हटेंगे। यही लोकतंत्र है कि हम गद्दी पर बैठाना जानते हैं तो उतारना भी जानते हैं।

 

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुख्यमंत्री के नाम बदलने पर तंज भी कसते हुए कहा कि ये नाम बदलने वाले लोग हैं। अगर कोई मुख्यमंत्री जी से मिलने जाएगा तो जरूरी नहीं कि जब वो लौटे तो उसका वही नाम हो। ये नाम बदलकर इतिहास बदलना चाहते हैं। जो नाम बदलेगा, जो इतिहास बदलेगा, चुनाव आएगा तो उनकी सरकार बदल जाएगी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पहले हवाई जहाज बेच दिए और फिर एयरपोर्ट बेच दिए। अब ट्रेनें भी बिक रहीं हैं और बाद में स्टेशन भी बिक जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये सब चीजें बेच दे रहे हैं और जब सब बिक जाएगा तो संविधान में बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उनका क्या होगा? कोई सोच सकता था कि हवाई जहाज बिक जाएंगे, पानी के जहाज जहां खड़े होते थे, वो बिक गया।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि याद करना अंग्रेज कारोबार करने आए थे। जो ईस्ट इंडिया कंपनी (East India Company) आई थी वो 2-3 चीजों का कारोबार करती थी। धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा दिया और बाद में एक कानून इंग्लैंड में पास किया और जो कारोबार करने आई थी कंपनी वो सरकार बन गई। और देखो बीजेपी का खेल, एक-एक करके प्राइवेट कंपनी को बेच रहे हैं। हो सकता है कि एक दिन ये भी चले जाएं और कहें कि हम सरकार नहीं चलाएंगे। ये भी आउटसोर्सिंग से चलेगी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये लोग सब बेच देंगे क्योंकि इन्हें कुर्सी चाहिए।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
Advertisement