Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 

अखिलेश यादव बोले- अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं, मीठी चीनी के लिए बोला कड़वा झूठ 

By santosh singh 
Updated Date

अमेठी। अमेठी लोकसभा सीट (Amethi Lok Sabha Seat) पर कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा (Congress candidate KL Sharma) के समर्थन में आयोजित संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा के लोगों ने सेना में अग्निवीर लागू किया है। अगर फिर से सत्ता में आ गए तो पुलिस की नौकरी में भी अग्निवीर योजना लागू हो जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि जब वोट करने जाना तो बेरोजगारी व महंगाई को ध्यान रखना। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को अमेठी के नंदमहर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पढ़ें :- 'धर्मेंद्र प्रधान जी, आप मुझ पर हमला करके अपने अपराधों से बरी नहीं हो जाएंगे...' राहुल गांधी का केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर पलटवार

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश कर रही है। इंडिया गठबंधन इसे कभी सफल नहीं होने देगा। अमेठी में सिलेंडर वाले लोग अब सरेंडर कर रहे हैं। 13 रुपये किलो की चीनी का ख्वाब दिखाया। मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था। एक और एक मिलकर 11 हो रहे हैं, इससे भारतीय जनता पार्टी वाले नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा वालों की हर बात झूठ निकली। किसानों को दिल्ली तक में प्रदर्शन करना पड़ा। अपनी फसल की कीमतों के लिए। किसानों को तकलीफ पहुंचाने के लिए इन्होंने सड़कों को बंद कर दिया था, सड़कों पर कीलें लगवा दी थी। गाड़ियों को डीजल पेट्रोल नहीं भरने देते थे लेकिन, किसानों ने परवाह नहीं किया।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने आरोप लगाया कि युवाओं को नौकरी न देना पड़े, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने पेपरलीक करा दिया। कहा कि चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित्त हो गई हैं। इनका रथ फंस गया है और धंस गया हैं। अब निकलने वाला नहीं है। आरोप लगाया कि भाजपा के लोग संविधान के तहत मिले लोगों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। जो लोग संविधान बदलने को निकले हैं उन्हें बदलना है।

पढ़ें :- गोरखपुर में ट्रक-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी भीषड़ आग, ड्राइवर-क्लीनर जिंदा जले, सिर्फ कंकाल बचा

संविधान जनता की प्रगति की नींव, भाजपा इसे बदलना चाहती है: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर सीधा हमला बोला। कहा कि 2024 का चुनाव अलग चुनाव है। पहली बार किसी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने कहा है कि इस संविधान को खत्म कर देंगे, नष्ट कर देंगे, फेंक देंगे। कहा कि यह गांधी जी, अंबेडकर जी, जवाहरलाल नेहरू और हिंदुस्तान के सभी नागरिकों की देन है। संविधान की रक्षा करना है। संविधान को दिखाते हुए कहा कि हिंदुस्तान में चाहे जमीन का अधिकार हो, किसानों की मदद हो, हरित व सफेद क्रांति जो भी प्रगति हुई है, इस किताब के बल पर हुई है यही आपकी प्रगति की नींव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसको नष्ट करना चाहते हैं। अगर यह गायब हो जाएगा तो पब्लिक सेक्टर खत्म हो जाएगा, नौकरियां खत्म हो जाएंगी, महंगाई आसमान तक पहुंच जाएगी रिजर्वेशन खत्म हो जाएगा। इसके बाद लोगों सारे हक एक के बाद एक छीन लिए जाएंगे। कहा कि सच्चाई यह है कि इसके बिना हिंदुस्तान में 22-25 अमीर लोगों के पास हक बचेंगे, किसानों, माताओं, युवाओं के हक सब छीन लिए जाएंगे। इसलिए सबसे जरूरी काम है सब इस संविधान की रक्षा करना है।

कहा कि भाजपा चाहती है कि देश में 22-25 लोग अमीर रहे और गरीब लोग गरीब रहे। प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि 16 लाख करोड़ का कर्ज 22-25 लोगों का माफ किया है। 24 साल के मनरेगा का पैसा 22 लोगों की जेल में डाल दिया। हमने कर्ज माफी की थी 70000 करोड़ की, पीएम ने 22 लोगों का कर्ज माफ कर दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार आने पर जनता को लखपति बनाएंगे। अमेठी के सारे गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी, उत्तर प्रदेश के गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी, हर प्रदेश के गरीब लोगों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा, पांच जून को हम कानून बना देंगे, उस महिला के बैंक एकाउंट में साल का हर माह 8500 रुपये आएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों को सही दाम नहीं मिलता है। आलू और गन्ना की फसल का सही दाम नहीं मिलता। मार्केट में जाओ कुछ भी खरीदो, उस पर प्राइस लिखी होती है लेकिन जब किसान अपना माल बेचता है तो उससे कहा जाता है सही पैसा नहीं मिलेगा। चार जून के बाद कानूनी मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) मिलेगी।

पढ़ें :- How to Make Gud Lassi: 45 डिग्री की गर्मी में भी शरीर रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, दही में ठंडा-ठंडा पुदीना डालकर बनाएं लस्सी

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेठी की जनता पर आक्रमण किया। हम फूड पार्क लाए थे, फूड पार्क से अमेठी बदल जाती। 40 अलग-अलग कारखाने लगते, चिप्स के टमाटर केचप के अलग-अलग कारखाने लगते, लेकिन इसे छीन लिया गया। फूड पार्क लाखों लोगों की जिंदगी बदलता, ट्रिपल आईटी छीन लिया साथ ही उन्होंने अग्निवीर योजना पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार बनते ही इसे खत्म करेंगे।

Advertisement