Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव, बोले-अगर 2024 में INDIA ने लोकसभा चुनाव जीता, तो 2027 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा

अखिलेश यादव, बोले-अगर 2024 में INDIA ने लोकसभा चुनाव जीता, तो 2027 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा

By संतोष सिंह 
Updated Date

इटावा। यूपी(UP) के प्रयागराज जिले (Prayagraj District) से शुरू हुई पीडीए साइकिल यात्रा (PDA Bicycle Yatra) मंगलवार को इटावा जिले के सैफई पहुंची थी। यहां यात्रा के समापन के दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि 2024 के नतीजे यदि आईएनडीए  (INDIA) के पक्ष में आए, तो 2027 में भाजपा (BJP) का जाना तय है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में सबको 2027 तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा 2024 से हिसाब किताब शुरू हो जाएगा।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि इस यात्रा में बहुत से साथी विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त भी हुए हैं। इसमें एक बीमारी डेंगू जैसी थी। उन्होंने कहा कि डेंगू जैसे बीमारी का सरकार इलाज नहीं करा पाई। अगर 2024 में लोकसभा जीतते हैं, तो 2027 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उससे पहले ही यूपी का हिसाब किताब हो जाएगा। 2024 बहुत महत्वपूर्ण है, जो मैच गुजरात में हुआ है।

लखनऊ में मैच होता, तो इंडिया विश्वकप जीत जाती

अगर यह मैच लखनऊ में हुआ होता, तो भगवान के साथ अटल जी का आशीर्वाद मिलता और इंडिया विश्वकप जीत जाती। सुनने को आया कि वहां की पिच बहुत गड़बड़ थी। वहां की तैयारी आधी थी, अब समय उनका नहीं दूसरों का है। 2024 में साइकिल चलेगी और 2024 के बाद परिवर्तन दिखाई देगा, वो अलग होगा। पीडीए (PDA) है, जो एनडीए (NDA)को हराएगा। अब सभी दल जातीय गणना के पक्ष में बोल रहे हैं।

 46 और 56 की गिनती में फर्क नहीं पता है बाबा जी को

पढ़ें :- अगर नहीं है वोटर आईडी कार्ड , तो 20 मई को आप किसी भी वैध आईडी से कर सकते हैं मतदान : राकेश कुमार

इन्होंने जातीय गणना रोकी वो भी बात कर रहे हैं। अब कांग्रेस भी जाति का एक्सरे करने की बात कह रही है। जब बीमारी हो, तो उसका एक्सरे होना ही चाहिए। ताकि उसका इलाज हो सके। हमारे बाबा जी की गिनती सब जानते हैं। इन्हें 46 और 56 की गिनती में फर्क नहीं पता है। इस समय सबसे भ्रष्ट सरकार भाजपा की है। इस समय कोई काम नहीं बता पा रहे रहे हैं, सिर्फ सपा के काम गिना रहे हैं।

Advertisement