नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दी है। सीएम केजरीवाल अंतरिम जमानत मिलने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं।
पढ़ें :- BJP ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए अमरपाल मौर्य, हनुमान मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
पवन खेड़ा ने कहा कि, सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही न्याय मिलेगा।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं।
4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही… pic.twitter.com/cvMBoaVXZT
पढ़ें :- केमिस्ट्री के प्रोफेसर दीपक महस्के लेंगे अमित मालवीय की जगह, चुनावी आंकड़ों के हैं महारथी
— Congress (@INCIndia) May 10, 2024
वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि, दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत है। ‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देनेवाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है। एकजुट होकर मतदान का संकल्प लें!
दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी की जमानत सत्य की एक और जीत है।
‘इंडिया गठबंधन’ की शक्ति और एकजुटता भाजपा के दुख-दर्द देनेवाले राज से भारत की जनता को मुक्ति दिलवाने जा रही है।
पढ़ें :- बीजेपी आईटी सेल प्रमुख पद से छुट्टी होने पर अमित मालवीय की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'मेरे 11 साल के कार्यकाल में...'
एकजुट होकर मतदान का संकल्प लें! #कभी_नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/mguhUOYyoW
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 10, 2024
वहीं, AAP नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, हम पूरी दिल्ली, पूरे देश के लोगों और पार्टी की ओर से सर्वोच्च न्यायालय का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देकर इस तानाशाही के अंधकार युग में एक रोशनी जलाई है। आज पूरी दिल्ली और पूरा देश खुश है। आज सत्य की जीत हुई है।