लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा कि नज़ूल लैंड (Nazul Land ) का मामला पूरी तरह से ‘घर उजाड़ने’ का फ़ैसला है, क्योंकि बुलडोज़र हर घर पर नहीं चल सकता है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा घर-परिवार वालों के ख़िलाफ़ है। जनता को दुख देने में भाजपा अपनी ख़ुशी मानती है। जब से भाजपा आई है, तब से जनता रोजी-रोटी-रोज़गार के लिए भटक रही है, और अब भाजपाई मकान भी छीनना चाहते हैं।
पढ़ें :- थार डिवाइडर से टकराकर पलटी, मसूरी घूमने जा रहे आगरा के 3 दोस्तों की मौत: 2 गंभीर रूप से घायल
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि कुछ लोगों के पास दो जगह का विकल्प है, पर हर एक उनके जैसा नहीं है। बसे बसाये घर उजाड़कर भाजपा वालों को क्या मिलेगा? क्या भू-माफ़ियाओं के लिए भाजपा जनता को बेघर कर देगी? उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को लगता है कि उनका ये फ़ैसला सही है तो हम डंके की चोट पर कहते हैं, अगर हिम्मत है तो इसे पूरे देश में लागू करके दिखाएं क्योंकि नज़ूल लैंड केवल यूपी में ही नहीं पूरे देश में है। श्री यादव ने कहा कि सपा की यही मांग है कि अमानवीय ‘नज़ूल ज़मीन बिल’ (Nazul Land Bill) हमेशा के लिए वापस हो।
नज़ूल ज़मीन विधेयक दरअसल भाजपा के कुछ लोगों के व्यक्तिगत फ़ायदे के लिए लाया जा रहा है : अखिलेश यादव
नज़ूल ज़मीन विधेयक दरअसल भाजपा के कुछ लोगों के व्यक्तिगत फ़ायदे के लिए लाया जा रहा है जो अपने आसपास की ज़मीन को हड़पना चाहते हैं। गोरखपुर में ऐसी कई ज़मीने हैं जिन्हें कुछ लोग अपने प्रभाव-क्षेत्र के विस्तार के लिए हथियाना चाहते हैं। आशा है मुख्यमंत्री जी स्वत: संज्ञान लेते हुए…
पढ़ें :- राहुल गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोले- लाखों भारतीय युवाओं को सिस्टम से बाहर रखने के लिए बनी है नई शिक्षा नीति
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 1, 2024
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार एक्स पोस्ट कर लिखा था कि नज़ूल ज़मीन विधेयक (Nazul Land Bill) दरअसल भाजपा के कुछ लोगों के व्यक्तिगत फ़ायदे के लिए लाया जा रहा है जो अपने आसपास की ज़मीन को हड़पना चाहते हैं। गोरखपुर में ऐसी कई ज़मीने हैं जिन्हें कुछ लोग अपने प्रभाव-क्षेत्र के विस्तार के लिए हथियाना चाहते हैं। आशा है मुख्यमंत्री जी स्वत: संज्ञान लेते हुए ऐसे किसी भी मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे, खासतौर से गोरखपुर में।