कन्नौज। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिये नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव (Chief General Secretary of SP Ram Gopal Yadav) भी मौजूद थे। इससे पहले सपा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो शेयर की है। उस पर लिखा कि फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा। इस पर रिट्वीट करते हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल ने लिखा है कि विजय भव: सर्वदा। बताया जा रहा है कि यह फोटो सन 2000 के नामांकन की है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
विजय भव: सर्वदा । https://t.co/DKu0WRp75E
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) April 25, 2024
सपा ने इससे पहले मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट (Kannauj Seat) पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से पराजित हो गयी थीं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) वर्तमान में करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं और उप्र विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह करहल सीट से पहली बार विधायक बने थे। कन्नौज लोकसभा चुनाव (Kannauj Lok Sabha Election) के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा। इस सीट के लिये नामांकन गुरुवार 25 अप्रैल को शुरू होंगे।