Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव ने नामांकन पहले 24 साल पुरानी फोटो शेयर, बोले-फिर दोहराया जाएगा इतिहास

अखिलेश यादव ने नामांकन पहले 24 साल पुरानी फोटो शेयर, बोले-फिर दोहराया जाएगा इतिहास

By santosh singh 
Updated Date

कन्नौज। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट के लिये नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव (Chief General Secretary of SP Ram Gopal Yadav) भी मौजूद थे। इससे पहले सपा अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्‍स पर एक फोटो शेयर की है। उस पर लिखा कि फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा। इस पर रिट्वीट करते हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल ने लिखा है कि विजय भव: सर्वदा। बताया जा रहा है कि यह फोटो सन 2000 के नामांकन की है।

पढ़ें :- कोटा में जो लौ जली है, उसे अब पूरे देश में बदलाव की मशाल बनाना है: राहुल गांधी

सपा ने इससे पहले मैनपुरी से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव को कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से उम्मीदवार बनाया था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   2000 में कन्नौज सीट पर हुए उपचुनाव में पहली बार सांसद चुने गये थे। उसके बाद वह 2004 और 2009 में भी इसी सीट से सांसद रहे। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने के चलते 2012 में कन्नौज सीट (Kannauj Seat) पर हुए उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल निर्विरोध चुनी गयी थीं।

पढ़ें :- मोहर्रम को लेकर नौतनवा पालिका अलर्ट, अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कर्बला स्थल का किया निरीक्षण

वर्ष 2014 के आम चुनाव में भी डिंपल ने इसी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि साल 2019 के चुनाव में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से पराजित हो गयी थीं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)   वर्तमान में करहल विधानसभा सीट से विधायक हैं और उप्र विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में वह करहल सीट से पहली बार विधायक बने थे। कन्नौज लोकसभा चुनाव (Kannauj Lok Sabha Election) के चौथे चरण के तहत आगामी 13 मई को मतदान होगा। इस सीट के लिये नामांकन गुरुवार 25 अप्रैल को शुरू होंगे।

Advertisement