लखनऊ। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) से गुरुवार को दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। पहले तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को सपा ने कन्नौज से उम्मीदवार बनाया था। बता दें कि सपा ने दो दिन पहले ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को कन्नौज से टिकट दिया था। तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अखिलेश के भतीजे हैं। तेज प्रताप आज अपना नामांकन भी दाखिल करने वाले थे, लेकिन टल गया। अब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट (Kannauj Lok Sabha Seat) के लिए पर्चा दाखिल करेंगे।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
इससे पहले, अखिलेश ने कन्नौज से चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में कहा था कि जब नॉमिनेशन होगा तो आपको खुद पता चला जाएगा। नॉमिनेशन की पहले की जानकारी आप सभी के पास है। जनता ने मन बनाया है और बीजेपी इस चुनाव में इतिहास बन जाएगी। एनडीए को पीडीए हराएगा।
रामगोपाल यादव ने किया अखिलेश के नाम का ऐलान
सपा महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने ऐलान किया कि अखिलेश कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) की उम्मीदवारी घोषित होते ही सपा की स्थानीय यूनिट विरोध में उतर आई थी। इतना ही नहीं, कन्नौज के सपा नेताओं ने अखिलेश से मुलाकात कर अपना विरोध दर्ज कराया था। स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोकल यूनिट के इनपुट को ध्यान में रखते हुए सपा ने कन्नौज से तेजप्रताप की जगह अखिलेश को मैदान में उतारने का फैसला लिया है।
मैं अखिलेश यादव को एक ही सलाह दूंगा कि वे खुद चुनाव लड़ें, ताकि लड़ाई बराबरी की हो: बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक
पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुए आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'
कन्नौज से बीजेपी उम्मीदवार सुब्रत पाठक (BJP candidate Subrata Pathak) ने अखिलेश के चुनाव लड़ने पर कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी उनकी जेब में है। किसी को भी वे टिकट दे सकते हैं और किसी की भी टिकट काट सकते हैं। मैं अखिलेश यादव को एक ही सलाह दूंगा कि वे खुद यहां से चुनाव लड़ें ताकि एक बराबरी की लड़ाई हो। अगर कोई और लड़ेगा तो उसकी जमानत जब्त हो जाएगी।