लखनऊ। मॉनसून की पहली बारिश में ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की हकीकत सामने आ गई थी। कई जगहों पर एक्सप्रेस-वे क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। हालांकि, आनन—फानन में सरकार ने तुरंत मरम्मत करा दिया लेकिन विपक्ष इसको लेकर सरकार को घेरने में जुटा हुआ है।
पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: इस दिन नामांकन दाखिल करेंगे पीएम मोदी, काशी में पर्चा भरने से पहले करेंगे रोड शो
इस बीच अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने एक वीडियो शेयर कर भाजप सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘ये हैं भाजपा के तथाकथित नवीनतम विकास के नवीनतम खंडहर! बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ये जो दरार है दरअसल ये भाजपा का भ्रष्टाचार है। जनता को नफ़रत की राजनीति में झोंक कर विकास के नाम पर आटे तक पर वसूले जा रहे पैसों से क्या ऐसा ही विकास होगा। कारवां ठहर गया… वो सरकारें तोड़ते रहे…।’
ये हैं भाजपा के तथाकथित नवीनतम विकास के नवीनतम खंडहर! बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ये जो दरार है दरअसल ये भाजपा का भ्रष्टाचार है। जनता को नफ़रत की राजनीति में झोंक कर विकास के नाम पर आटे तक पर वसूले जा रहे पैसों से क्या ऐसा ही विकास होगा।
कारवाँ ठहर गया… वो सरकारें तोड़ते रहे… pic.twitter.com/6lhMmBcZVv
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 22, 2022
पढ़ें :- Breaking News-तिहाड़ जेल में दो कैदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की हत्या
इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘ये है भाजपा के आधे-अधूरे विकास की गुणवत्ता का नमूना… उधर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बड़े लोगों ने उद्घाटन किया ही था कि इधर एक हफ़्ते में ही इस पर भ्रष्टाचार के बड़े-बड़े गड्ढे निकल आए। अच्छा हुआ इस पर रनवे नहीं बना।’