Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Memorial of Mulayam Singh Yadav: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, यहां बनेगा मुलायम सिंह यादव का स्मारक

Memorial of Mulayam Singh Yadav: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, यहां बनेगा मुलायम सिंह यादव का स्मारक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Memorial of Mulayam Singh Yadav:  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) ने मुलायम सिंह यादव का स्मारक  (Memorial of Mulayam Singh Yadav) बनवाने का ऐलान किया है। यह स्मारक सैफई में बनाया जाएगा। यह स्मारक 8.3 एकड़ में बनेगा। स्मारक के पास अलग से पार्क का निर्माण भी कराया जाएगा। मुलायम सिंह यादव की याद में समाजवादी पार्टी यह स्मारक बनवाएगी।

पढ़ें :- चार चरणों के बाद जनता ने भाजपा के 400 के दावे के आगे से 4 गायब कर दिया है: अखिलेश यादव

इतना ही नहीं साथ में फोटो गैलरी में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के जीवन से जुड़ी बड़ी बड़ी घटनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। 31 अक्टूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा हम सबकी कोशिश रहेगी मेमोरियल जल्द बनकर तैयार हो।

नेताजी का सपना सैफई था नेताजी सैफई से लगाव था। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party President Akhilesh Yadav) इस स्मारक का शिलान्यास 22 नवंबर को करेंगे।

Advertisement