Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-बीजेपी सरकार खुद पर्चा लीक कराती है, क्योंकि इन्हें नहीं देनी है नौकरी

पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा-बीजेपी सरकार खुद पर्चा लीक कराती है, क्योंकि इन्हें नहीं देनी है नौकरी

By santosh singh 
Updated Date

बहराइच। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) शनिवार को यूपी के बहराइच जिले में पूर्वमंत्री यासर शाह के घर उनकी मां पूर्व सांसद रुआब सईदा के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने योगी सरकार (Yogi Government)  पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) रद्द होने के सवाल पर कहा कि ये सरकार खुद पर्चा लीक कराती है, क्योंकि इन्हें नौकरी नहीं देनी है। सबसे ज्यादा परीक्षाएं इसी सरकार में लीक हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ भाषण देते हैं। इनका भाषण भारत माता की जय से शुरू होता है और उसी से खत्म होता है। मंदिर हम भी बनवा रहें हैं, शालिग्राम जी हम लेकर आए हैं, राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई दल नहीं ये एक गिरोह है।

पढ़ें :- JPSC Exam Scam: परीक्षा में पास कराने के लिए 11 उम्मीदवारों से एक करोड़ की वसूली, 24 अभ्यर्थियों के नाम मिले

जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कल राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इस सरकार में सभी परेशान हैं, नौजवानों पर व किसानों पर आसूं गैस के गोले दागे जा रहे हैं, लाठिया चलाई जा रही हैं, किसान मारे जा रहें हैं, वो कहते राष्ट्रवादी, राष्ट्र प्रेमी हैं। ये राष्ट्र प्रेमी हैं जो नौजवानों किसानों का उत्पीड़न कर रहें हैं। मंदिर हम भी बनवा रहें हैं, शालिग्राम जी हम लेकर आए हैं, राम मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब भगवान बुलाएंगे हम जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कोई दल नहीं ये एक गिरोह है।

Advertisement