Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अगले 7 दिनों के भीतर देश के लगभग 25 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट

अगले 7 दिनों के भीतर देश के लगभग 25 राज्यों में भारी आंधी-बारिश का अलर्ट

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून को मानसून ने अरब सागर के और अधिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ नए इलाकों में दस्तक दे दिया है। वहीं अगले 7 दिनों के भीतर तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के कई राज्यों में 11 और 12 जून को आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है। किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आइए जानते हैं क्षेत्र के अनुसार मौसम का हाल

पढ़ें :- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, महिला समेत तीन लोगों की मौत, सात घर जलकर राख

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 11 और 12 जून को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 11 से 12 जून को धूलभरी आंधी का अलर्ट है। वहीं 11 से 14 जून के बीच इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 13 और 14 जून के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी राजस्थान में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

एमपी, यूपी, बिहार, झारखंड और ओडिशा का मौसम

उत्तर प्रदेश में 10 से 14 जून के बीच बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं पूर्वी यूपी में 12 जून को तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9 से 14 जून के बीच गरज-चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ने की संभावना है। यदि बिहार की बात करें तो यहां 10 से 12 जून और ओडिशा में 11 से 12 जून को भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गंगा तटीय इलाके यानी झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में 10 से 12 जून के बीच आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

पढ़ें :- Weather News : यूपी में पश्चिमी विक्षोभ ने 42 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के साथ मचाया तांडव

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल का मौसम

पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर उत्तराखंड और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु का मौसम

मानसून के चलते केरल और कर्नाटक में आज यानी 9 जून को भारी बारिश का अलर्ट है। कर्नाटक के आंतरीक और तटीय इलाकों में 11 जून तक बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 12 जून तक गरज-चमक के साथ 12 जून तक 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कई हिस्सों में भारी बारिश भी होगी।

इसके अलावा मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम जैसे पूर्वी राज्यों में अगले 7 दिनों यानी 14 जून तक लगातार भारी बारिश की संभावना है।

पढ़ें :- जब राजधानी लखनऊ में अचानक दिन में हुआ अंधेरा, फिर चली धूलभरी आंधी और बरसे बादल, वाहनों की थमी रफ्तार
Advertisement