पटना। विधानसीभा चुनाव को लेकर बिहार के भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Bihar BJP state president Dilip Jaiswal) ने मोकामा में हुए दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि बिहार में कानून का राज है। मामले में शामिल सभी व्यक्ति को सज़ा ज़रूर मिलेगी। मोकामा में राजनीतिक कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के बारे में बोलते हुए, जायसवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी, लेकिन उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहा है और दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई कर रहा है।
पढ़ें :- "गरीब जिंदगी जिएं बेतुका है..." मैथिली ठाकुर की लग्जरी कार पर बवाल, ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब
बिहार के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Bihar BJP state president Dilip Jaiswal) ने कहा कि बिहार में कानून का राज है। मोकामा हत्याकांड में जो कोई भी अपराधी है उसे क़ानून के तहत सज़ा मिलेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में विस्तार से कुछ कहा जा सकता है, लेकिन पूरा प्रशासन घटना पर नज़र रखे हुए है और अपराधियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। बता दे कि 30 अक्टूबर को मोकामा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। मोकामा बिहार की राजनीति में प्रभावशाली और अक्सर विवादास्पद रहा है। यह विधानसभा बाहुबलियों का गढ़ रहा है, जिनमें सबसे प्रमुख हैं अनंत कुमार सिंह, उनके भाई दिलीप सिंह और सूरजभान सिंह है। दुलारचंद यादव की हत्या के कारण वोट की लड़ाई प्रभावित हो सकती है। मोकामा में छह नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा।