Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking almond milk: पोषक तत्वों से भरपूर होता है बादाम वाला दूध, पीने से होते हैं शरीर को कई गजब के फायदे

Benefits of drinking almond milk: पोषक तत्वों से भरपूर होता है बादाम वाला दूध, पीने से होते हैं शरीर को कई गजब के फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। डेली इसका सेवन करने से शरीर को तमाम जरुरी पोषक तत्व मिलते है और शक्ति मिलती है। इसके चलते कई लोग बादाम वाला दूध पीना पसंद करते है। इससे शरीर की इम्यूनिटी बेहतर होती है साथ ही बीमारियों से भी रक्षा करता है।

पढ़ें :- Health care: इन छह चीजों को डेली खाने से आप रहेंगे हेल्दी, नहीं पड़ेगी डॉक्टर की जरुरत

बादाम वाले दूध में कैल्शियम,मैग्नीशियम,विटामिन के,विटामिन ई शरीर को सेहतमंद रखता है। बादाम वाला दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही शरीर की तमाम बीमारियों से रक्षा करता है।

बादाम मिल्क में गाय के दूध जितना ही प्रोटीन पाया जाता है। इसमें बीमारियों से लड़ने वाला आइसोफ्लेवोंस भरपूर पाया जाता है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है। बादाम मिल्‍क में लो कैलोरी और लो प्रोटीन पाया जाता है।

इसमें फायदेमंद अनसैचुरेटेड फैट काफी कम मात्रा में मिलता है। बादाम बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है। इसके तत्व हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी समस्याओं से भी बचा सकते हैं। रोजाना सुबह 5-6 बादाम का सेवन करने से शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है। बादाम में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं।

मेमोरी पावर को बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। रोजाना सुबह 5-6 भीगे बादाम खाने से याददाश्त को तेज करने में मदद मिल सकती है। हार्ट हेल्थ के लिए बादाम का सेवन सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद गुण हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकते हैं।

पढ़ें :- खाना पकाने के लिए नॉनस्टिक बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक
Advertisement