Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उपचुनाव के साथ 2027 में विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देकर भाजपा का मुकाबला करना है: अखिलेश यादव

उपचुनाव के साथ 2027 में विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देकर भाजपा का मुकाबला करना है: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि उपचुनाव की तैयारी तो करनी है पर 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती देकर पूरी सावधानी से भाजपा का मुकाबला करना है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया है। आने वाले चुनावों में भी समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हरायेगी। सन् 2027 में भाजपा की विदाई तय है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

अखिलेश यादव आज यहां समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में भी पश्चिम बंगाल जैसी घटनाएं हो रही है। बच्चियों की हत्याएं हो रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। अपराधों में लगातार वृद्धि हुई है। समाजवादी सरकार ने डायल 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा बनाई थी जिससे महिलाओं के प्रति अपराधों पर लगाम लगी थी। भाजपा ने उसे निष्प्रभावी बना दिया।

उन्होंने कहा, अभी फर्रुखाबाद में दो बालिकाओं की संदिग्ध मौत के मामले में भाजपा सरकार की चुप्पी विचलित करने वाली है। भाजपा केवल राजनीतिक फायदे के लिए, विपक्ष शासित राज्यों में आवाज उठाती हैं लेकिन भाजपा शासित राज्यों में महिला अपराधों के मामले में मुंह, आंख, कान और नैतिकता के सभी दरवाजे बंद करके बैठ जाती है।

साथ ही कहा कि, उत्तर प्रदेश में पूरी प्रशासनिक व्यवस्था चौपट है। थाना तहसील स्तर तक भ्रष्टाचार व्याप्त है। सरकार नौकरी देना नहीं चाहती है। कई लाख पुलिस कर्मी भर्ती से छूट गए हैं। शिक्षकों की भर्ती का पेंच फंसा हुआ है। भाजपा की मंशा नौजवानों को डिलीवरी ब्वॉय बनाने की है। रोटी-रोजगार के अभाव में युुवा अवसाद में आत्महत्या कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि, बुलडोजर का अवैधानिक प्रयोग होने लगा है। कानून की अनेदखी कर मनमाने तरीके से खासकर एक वर्ग विशेष के घरों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। भाजपा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पराजय से मुख्यमंत्री जी सदमें में है। पूरी भाजपा में बौखलाहट है। मुख्यमंत्री जी हर दिन हल्के बयानों से संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार कर रहे है। योगी जी जनता का भरोसा खो चुके है। जनता उनके झूठ और फर्जी बकवास को सुनकर ऊब चुकी है। जनता अब उनके बहकावे में नहीं आने वाली है। मुख्यमंत्री जी ने सात साल की सरकार में समाजवादी पार्टी के खिलाफ विषवमन करने और बदनाम करने तथा सत्ता का दुरुपयोग के अलावा कोई काम नहीं किया है। जनता इनकी सत्ता लिप्सा को समझ चुकी है। आने वाले चुनावों में जनता इनका बोरिया बिस्तर बांध देगी।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

 

 

Advertisement