बारिश के मौसम में ब्रेकफास्ट में आज ट्राई करें टेस्टी आलू की कचौड़ी। हैवी होने की वजह से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। आप इसे लंच में भी ट्राई कर सकती है। ठंडे मौसम में इसका स्वाद जर्बरदस्त लगता है। आप इसे चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
आटा- 2 कप
सूजी- 1 कप
तेल- 2 चम्मच
स्वादानुसार नमक
कचौड़ी के लिए भरावन की सामग्री
आलू- 250 ग्राम
तेल- 1 चम्मच
हींग- 2 चुटकी
गरम मसाला- आधा स्पून
धनिया पाउडर- 1स्पून
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया- 2 स्पून कटा हुआ
अमचूर पाउडर- आधा स्पून
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
आलू की कचौड़ी बनाने का ये है तरीका
आलू की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटा गूथ लें। इसके लिए किसी बड़े बर्तन में आटा और उसकी सारी सामग्री मिलाकर गुनगने पानी की मदद से नरम आटा गूथ लें। अब कचौड़ी के आटे को करीब आधे घंटा ढक कर रख दें। कुकर में आलू को अच्छी तरह से उबाल लें और छील कर मैश कर लें। अब किसी पैन में तेल गर्म करें और उसमें मैश किए आलू और पिट्ठी के लिए बताए गए सभी मसाले मिलाकर 2-3 मिनट तक फ्राई कर लें।
कचौड़ी का भरावन को ठंडा होने के लिए किसी बर्तन में निकाल लें। अब आटे से छोटी सी लोई तोड़ें और उसे हल्का बड़ा करके उसमें एक या डेढ़ चम्मच भरावन भर दें। अब कचौड़ी को किनारों से मोड़ते हुए अच्छी तरह से बंद करते जाएं।
अब इस लोई को हल्के हाथ से चिकनाई लगाकर बेल लें। सभी कचौडि़यों को इसी तरह से तैयार कर लें और ब्राउन होने तक तल लें। ध्यान रखें कचौड़ी हमेशा मध्यम आंच पर ही सेकें। इन्हें बीच-बीच में धीरे से पलटते रहें। अब चटपटी और कुरकुरी खस्ता आलू की कचौड़ी तैयार है आप आलू की कचौड़ी को सॉस या हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। बारिश के मौसम में गर्मा गर्म चाय के साथ भी इसका स्वाद ले सकते है।