Aloo lachha Namkeen: आज 05 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को नवरात्रि का आठवां दिन है। आज मां दुर्गा के आठवें स्वरुप मां गौरी की पूजा अर्चना और व्रत आदि किया जाता है। कई लोग पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के स्वरुपों की पूजा व्रत आदि करते हैं। ऐसे में चाय के साथ फलाहरी खाने के लिए रेसिपी बताने जा रहे है। जिसे चाय के साथ खा सकते है। तो चलिए जानते है रेसिपी।
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि वह 'देशद्रोही' हैं, एक साल के अंदर निपट जाएगी सरकार
फलाहारी आलू लच्छा नमकीन बनाने के लिए सामग्री:
3-4 बड़े आलू
1 छोटा चम्मच सेंधा नमक
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 बड़ा चम्मच मूंगफली (भुनी हुई)
तलने के लिए घी या मूंगफली का तेल
1 बड़ा चम्मच करी पत्ते (ऐच्छिक)
फलाहारी आलू लच्छा नमकीन बनाने का तरीका
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
1-आलू को छीलकर ठंडे पानी में डाल दें।
2-अब कद्दूकस की मदद से आलू को लच्छा (पतले स्ट्रिप्स) में काट लें।
3-इन लच्छों को 10-15 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोकर रखें ताकि स्टार्च निकल जाए।
4-पानी निकालकर आलू को सूती कपड़े पर फैलाकर सुखा लें।
5-कढ़ाई में घी या मूंगफली का तेल गरम करें और आलू के लच्छों को कुरकुरा होने तक धीमी आंच पर तलें।
6-इन्हें टिशू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने दें।
7-अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, मूंगफली और करी पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
8-ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और व्रत में आनंद लें!
क्रिस्पी और चटपटी आलू लच्छा नमकीन तैयार!