Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, जम्मू में LG मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाई

Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना, जम्मू में LG मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाई

By संतोष सिंह 
Updated Date

Amarnath Yatra 2025 : अमरनाथ तीर्थयात्रियों का आज पहला जत्था रवाना हो गया है। पहलगाम हमले के बाद सरकार कड़ी सुरक्षा  के  बीच भगवती नगर बेस कैंप (Bhagwati Nagar Base Camp) से जत्थे को  झंडी दिखाई। आज यानी बुधवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने तीर्थयात्रियों के पहले ग्रुप को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने ‘ हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ का नारा लगाया। ये यात्रा कुल मिलाकर 38 दिन का है। आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से होगी। यात्रा का 9 अगस्त रक्षाबंधन के दिन ख़त्म होगा।पिछले साल यात्रा 52 दिनों तक चला था और 5 लाख के करीब भक्तों ने बाबा का दर्शन किया था।

पढ़ें :- TMC के गुंडों की 4 मई बाद उल्टी गिनती शुरू, अब बंगाल उत्सव में बाधा बनने वालों का होगा खेला : सीएम योगी

22 जून हो हुए पहलगाम हमले के बाद सरकार ने सुरक्षा में काफी बदलाव किया है। इसके साथ ही पहलगाम और बालटाल के दोनों यात्री मार्ग पर नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों का आज तक पता नहीं चल पाया है। इसे देखते हुए सरकार ने सुरक्षा को लेकर काफी इंतज़ाम किया है। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बालों की 600 कंपनियां तैनात की गयी हैं। ये यात्रा सुरक्षा के लिए अब तक सबसे बड़ी तैनाती है।

पढ़ें :- सांसद पप्पू यादव ने महिला नेताओं पर अपनी टिप्पणी का किया बचाव , बोले-मैं महिलाओं की लड़ रहा हूं लड़ाई , हम अपनी जान कुर्बान करने को भी तैयार

पहलगाम हमले के बाद कश्मीर यात्रा को कोई यात्री सुरक्षित नहीं मानता है।  इसका असर अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण पर देखने को मिला है। जब की प्रशाशन यात्रियों को पूरी तरह लुभाने की कोशिश कर रही है यात्रियों के लिए पहलगाम और बालटाल के आधार शिविरों तक यात्रियों के लिए फ्री बस सेवा और अभी व्यवस्थाएं की हैं।

इस साल अब तक 3.5 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। तुरंत रजिस्ट्रेशन के लिए जम्मू में सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा में सेंटर खोले गए हैं। ये सेंटर रोज दो हजार श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं।

रिपोर्ट: आकांक्षा उपाध्याय

Advertisement