Kuiper broadband satellite launch: दुनिया की सबसे चर्चित ई-कॉमर्स और आईटी कंपनी अमेजन ने सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के क्षेत्र में एक और कदम आगे बढ़ाया है। कंपनी ने अपने इंटरनेट सैटेलाइट रॉकेट वाले पहले बैच को लॉन्च किया है। यानी अमेजन ने एलन मस्क की कंपनी Starlink को सीधी चुनौती दे दी है।
पढ़ें :- आजम खान को हिरासत में लेने के लिए पुलिस पहुंची कोर्ट, ईडी की एफआईआर में पूछताछ की तैयारी
जानकारी के अनुसार, अमेजन ने प्रोजेक्ट कुयिपर (Kuiper) के 27 एटलस V रॉकेट को अमेरिका के फ्लोरिडा से लॉन्च किया है। इनको यूनाइटड लॉन्च अलायंस (ULA) ने धरती की कक्षा से 630 किलोमीटर की ऊंचाई पर भेजा गया है। इससे पहले 2023 में कंपनी ने प्रोजेक्ट कुयिपर के तहत दो टेस्ट सैटेलाइट रॉकेट को Atlas V के जरिए भेजे थे। इन सैटेलाइट पर मिरर फिल्म लगाए गए हैं, जो सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करेंगे।
बताया जा रहा है कि अमेजन ने प्रोजेक्ट कुयिपर के तहत 3,200 सैटेलाइट लॉन्च करने की प्लानिंग की है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के तहत दुनियाभर में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मुहैया करवाएगी। ऐसे में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस के क्षेत्र में अमेजन की सीधी टक्कर Starlink से होने वाली है।
बता दें कि स्टारलिंक ने 8,000 से ज्यादा SpaceX सैटेलाइट को लॉन्च किए हैं। उसके 7,000 से ज्यादा सैटेलाइट धरती के 550 किलोमीटर ऊपर घूम रहे हैं, जिसके जरिए 105 से ज्यादा देशों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस मुहैया कराया जा रहा है।