Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America : Washington DC में गोलीबारी में 1 की मौत, पुलिस अफसर सहित कई घायल

America : Washington DC में गोलीबारी में 1 की मौत, पुलिस अफसर सहित कई घायल

By अनूप कुमार 
Updated Date

America : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। एक बार फिर अमेरिका का राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी खबरें आ रही है। गोलीबारी की ये घटना वाशिंगटन डीसी में उस  जुनेटीन्थ म्यूजिक कन्सर्ट  के आयोजन के समय हुई।खबरों के अनुसार, इसमें एक पुलिस अफसर समेत कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

पढ़ें :- Israel Hamas War : इजरायली टैंक हमास के आतंकी ठिकानों पर कर रहे हमले, गाजा के रफा शहर में घुसे

फॉक्स न्यूज की एक खबर के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने बताया कि यू स्ट्रीट पर एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों को गोली मार दी गई। गोलीबारी के वीडियो में पुलिस अधिकारियों को सड़क पर पड़े कई लोगों की मदद करते हुए देखा गया है।घटनास्थल पर अराजकता का माहौल दिखाई दे रहा है। घटना स्थल व्हाइट हाउस महज 2 किलोमीटर दूरी पर है।सभी का इलाज चल रहा है।

Advertisement