Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कैरोलिना प्राइमरी चुनाव में शानदार जीत,  निक्की हेली को हरा दिया

America Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कैरोलिना प्राइमरी चुनाव में शानदार जीत,  निक्की हेली को हरा दिया

By अनूप कुमार 
Updated Date

America Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दिशा में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शानदार जीत मिली है। दक्षिण कैरोलिना में हुए रिपब्लिकन पार्टी के प्राइमरी चुनाव में ट्रंप ने अपनी आखिरी प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली को हरा दिया है। यह दिखाता है कि ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लगातार चौथे राज्य में जीत हासिल की है।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

 हर समूह ने  ट्रंप को दिए  वोट
खबरों के अनुसार, ट्रंप को हर समूह का वोट मिला।  डोनाल्ड को महिलाओं और पुरुषों के हर आयु वर्ग के लोगों के ज्यादा वोट मिले हैं। शानदार जीत के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा , “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैंने रिपब्लिकन पार्टी को इतना एकीकृत कभी नहीं देखा, जितना अभी है। यह जीत शानदार है और यह कमाल की शाम है।”

हेली ने  दी बधाई
दूसरी तरफ ट्रंप को बधाई देते हुए निक्की हेली ने कहा कि वह अभियान जारी रखेंगी और लगातार 4 हार के बावजूद दौड़ से बाहर नहीं होंगी क्योंकि ट्रंप आम चुनाव में जो बाइडन को हराने में असमर्थ हैं।
उन्होंने कहा, “हम कल मिशिगन जाएंगे और फिर अगले हफ्ते सुपर ट्यूजडे होगा। हम अमेरिका के लिए लड़ते रहेंगे और तब तक आराम नहीं करेंगे, जब तक अमेरिका की जीत नहीं हो जाती।”

 

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
Advertisement