Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America Elementary School Shooting : टेक्सस के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में  स्कूल में गोलीबारी, 18 बच्चों समेत 21 की मौत

America Elementary School Shooting : टेक्सस के रॉब एलीमेंट्री स्कूल में  स्कूल में गोलीबारी, 18 बच्चों समेत 21 की मौत

By अनूप कुमार 
Updated Date

America Elementary School Shooting  : अमेरिका के टेक्सास शहर में स्थित स्कूल में गोलीबारी की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। रॉब एलीमेंट्री स्कूल में एक किशोर बंदूकधारी ने मंगलवार को टेक्सास के एक प्राथमिक विद्यालय में कम से कम 19 छोटे बच्चों और दो वयस्कों की हत्या कर दी।  बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की है।सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया है। स्कूल टेक्सस के उवाल्डे में स्थित है। रिपोर्ट के अनुसार शूटर की भी मौत हो गई है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि एलीमेंट्री स्कूल शूटर की उम्र महज 18 साल की थी। गोलीबारी में शूटर की पुलिस अधिकारी की गोली लगने से मौत हो गई है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

राष्ट्रपति जो बिडेन ने अमेरिकी बंदूक लॉबी की निंदा की और देश में सामूहिक गोलीबारी के चक्र को समाप्त करने का संकल्प लिया। इस घटना के बाद आज अमेरिका का राष्ट्रीय ध्वज शोक में आधा झुका रहेगा।

Advertisement