Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कड़ी सुरक्षा में थाईलैंड की राजदूत 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना

कड़ी सुरक्षा में थाईलैंड की राजदूत 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर शुक्रवार को उस समय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं, जब थाईलैंड की पूर्व राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और थाईलैंड साम्राज्य के अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ नेपाल रवाना हुए। दिल्ली से तीन वाहनों के जरिए सोनौली पहुंचे राजनयिक दल की आवाजाही को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।

पढ़ें :- किसानों के हक की खाद नेपाल भेजने की तैयारी! नौतनवा पुलिस ने पकड़ी 15 बोरी डीएपी, चार तस्कर गिरफ्तार

भारतीय सीमा क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद नेपाल पुलिस ने दल को अपने सुरक्षा घेरे में लिया। इसके बाद सभी सदस्य कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से नेपाल की राजधानी काठमांडू के लिए रवाना हो गए। इस दौरान दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखा गया।

सोनौली कोतवाली प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि थाईलैंड की पूर्व राजदूत चंतिफा फुत्राकुल और अस्थायी उपसचिव सुनथोर्न चैयिंदीपुम 46 सदस्यीय दल के साथ दिल्ली से सोनौली पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की गई। नेपाल पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे दल को सुरक्षित काठमांडू के लिए रवाना कराया गया।

 

पढ़ें :- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा यूपी पीसीएस 2025 का प्री रिजल्ट, नए सिरे से परिणाम जारी करने का सुनाया फैसला

 

Advertisement