Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. Bigg Boss 19
  3. सपना चौधरी ने तलाक के बीच दर्द सहकर मिटाई प्यार की ये निशानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सपना चौधरी ने तलाक के बीच दर्द सहकर मिटाई प्यार की ये निशानी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणवी सिंगर (Haryanvi Singer) और डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का पति वीर साहू (Veer Sahu) से तलाक हो रहा है। दोनों ने शादी के 6 साल बाद अलग होने का फैसला लिया है। तलाक के बीच सपना का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपना टैटू हटा रही हैं। ये टैटू कोई आम नहीं बल्कि वीर साहू (Veer Sahu) का था। यही वजह है कि सपना इसे हटा रही हैं।

पढ़ें :- शिक्षा के मंदिर में रंगरलियां मनाने वाला प्रधान शिक्षक और शिक्षिका सस्पेंड, वायरल वीडियो ने उड़ाई शिक्षा विभाग की नींद!

सपना ने हटाया वीर के नाम का टैटू

दरअसल, एक टैटू आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है जिसमें सपना वीर के नाम का टैटू हटा रही हैं। शादी के बाद सपना ने वीर के नाम का टैटू बनाया था एक दिल के साथ। लेकिन अब अलग होने की वजह से वह लेजर ट्रीटमेंट से इसे हटा रही हैं।

टैटू हटाने को लेकर बोली थीं सपना

दिलचस्प बात यह है कि तलाक कन्फर्म करने से पहले, सपना ने एक इंटरव्यू में अपने टैटू से जुड़े सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग से पहले टैटू को छिपाने में काफी समय लगता है। अब वह और ज्यादा फिल्मों और म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में काम करना चाहती थीं इसलिए टैटू हटवा लेना उनके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।

सपना का हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट भी गायब हो गया है। उनका नाम सर्च करने पर आ रहा है कि ये पेज अवेलेबल नहीं है। अब ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि क्या उन्होंने खुद अकाउंट डिएक्टिवेट किया है या फिर कोई टेक्निकल वजह है।

पढ़ें :- Video Viral-केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम के सवाल पर कहा- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कमल होगा
Advertisement