नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) की आज मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं। अब तक के डेटा के अनुसार, बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है जबकि AAP सिर्फ 28 सीटों पर बढ़त हासिल कर पाई है। वोटों की गिनती के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एक्स पर कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘महाभारत’ सीरियल का एक सीन शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सिर्फ इतना लिखा, ‘और लड़ो आपस में!’… साफ है कि उनका इशारा दिल्ली में कांग्रेस और AAP के अलग-अलग चुनाव लड़ने के फैसले पर है।
Aur lado aapas mein!!! https://t.co/f3wbM1DYxk pic.twitter.com/8Yu9WK4k0c
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) February 8, 2025
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
कांग्रेस और AAP केंद्र में इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन काम नहीं करता है। पहले हरियाणा और फिर दिल्ली में कांग्रेस और AAP ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ा और दोनों ही जगह बीजेपी को फायदा हुआ। दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले गए थे। नतीजों से पहले जारी हुए एग्जिट पोल्स में बताया गया था कि अबकी बार बीजेपी के लिए दिल्ली दूर नहीं है यानी एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बहुमत मिलता बताया गया था। शुरुआती रुझानों में एग्जिट पोल सही साबित होते दिख रहे हैं।