मुंबई। बिग बी अमिताभ बच्चन (Big B Amitabh Bachchan) ने 11 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मिदन पर मुंबई में उनके जलसा आवास (Jalsa Residence) के बाहर सुबह से उनके फैंस का जमावड़ा लगा हुआ है। उनके फैंस निराश ना हो बिग बी अमिताभ बच्चन (Big B Amitabh Bachchan) घर से बाहर गेट तक आकर फैंस का अभिवादन किया।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
#AmitabhBachchan greets his fans on his birthday and that visual is just winning our hearts
#trending #trendingreels #pinkvilla pic.twitter.com/aN0Vkd04P1
— Pinkvilla (@pinkvilla) October 11, 2024
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
वीडियो में देखा जा सकता है कि बिग बी अमिताभ बच्चन (Big B Amitabh Bachchan) अपने जुहू आवास जलसा से बाहर निकलकर बाहर आते हैं। गेट के पास खड़े होकर वे अपने फैंस के सपने जन्मदिन का मुबारकबाद देने वाले फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
11 अक्टूबर 1942 को इलाहाबाद में अमिताभ बच्चन का हुआ था जन्म
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में महान कवि हरिवंश राय बच्चन (Great poet Harivansh Rai Bachchan in Allahabad, Uttar Pradesh) और तेजी बच्चन के घर हुआ था। उनके एक भाई भी हैं जिनका नाम अजिताभ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश से अपनी शिक्षा पूरी की और एक फिल्म स्टार के रूप में काम की तलाश में बॉम्बे चले आये। जहां पर कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई।जिनके फैंस आज देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी है।