आंवला पोषक तत्वों से भरपूर तो होता ही है इसमें तमाम बीमारियों से छुटकारा दिलाने की शक्ति होती है। नियमित इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ्य और निरोगी रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स,कैल्शियम, आयरन जैसे तमाम गुण पाये जाते है। जो व्यक्ति को लंबे समय तक निरोगी और जवां बनाये रखने में मदद करते हैं। वहीं अगर अदरक के गुणों की बात करें तो इसका रस पीने से पाचन बेहतर होता है।
पढ़ें :- वनतारा ने वाइल्डलाइफ और वेटेरिनरी साइंस के लिए दुनिया की पहली ग्लोबल यूनिवर्सिटी लॉन्च की
यह खराब पेट को ठीक करने के लिए सबसे असरदार नुस्खा है। हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी सहायक होता है। इसके अलावा यह ब्लड को पतला बनाने में भी मदद करता है। हालांकि जिनकी सर्जरी होने वाली है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए।
यह जूस पीने से हो जाओगे 22 साल के लड़के की तरह जवान..
जय सिया राम
pic.twitter.com/fL8acdD7DC — Premanand ji Maharaj ᴾᵃʳᵒᵈʸ (@bhaktidham_) August 14, 2024
पढ़ें :- स्वदेशी तकनीक से संचार क्रांति की ओर अग्रसर भारत , विकसित भारत निर्माण में BSNL की महत्वपूर्ण भूमिका : केशव प्रसाद मौर्य
इस जूस में एंटीइंफ्लेमेटरी होता है, जो शरीर में होने वाले किसी भी तरह के दर्द को कंट्रोल करता है। यह दांत और माइग्रेन दर्द में भी सहायक होता है। बस आपको जब दर्द हो तो एक टुकड़ा अपने दांत और गाल के बीच दबाकर रखिए।
इनके फायदों को देखते हुए प्रेमानंद महाराज ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर सेहतमंद और जवां रहने वाला ड्रिंक बनाने का तरीका बताया है। जिसका नियमित सेवन करने से आप 22 साल के लड़कों की तरह जवां और निरोगी रहेंगे।
इसके बनाने के लिए आठ से दस आंवले को धोकर साफ कर लें। छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक जार में इसे डाल लें। साथ ही छह से सात करी पत्तों को भी धो कर डाल लें। फिर दो कतरा अदरक डाल लें। फिर स्वाद के हिसाब से गुड़ और पांच से सात काली मिर्च के दाने और पानी मिलाकर अच्छी तरह से पीस लें। फिर इसे छानकर डेली पीएं।