उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के नुनिहाई लिंक मार्ग गर्ग आईस फैक्ट्री में शनिवार शाम अमोनिया गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। दो बच्चों समेत पांच लोग बेहोश हो गए। लोगो को आंखों में तेज जलन और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।
पढ़ें :- नागरिक कल्याण कार्यक्रम बना युवाओं की उम्मीद, एसएसबी ने किया मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का समापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार शाम छह बजे के करीब कमला नगर निवासी प्रज्ञा और आशीष गर्ग की आइस फैक्ट्री है। परिसर में कई गोदाम बने है। अचानक एक टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची।
गैस रिसाव पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि बेहोश हुए लोगो को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं दूसरी तरफ फायरब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रण में किया।