Amritsar Liquor Case : पंजाब के अमृतसर के मजीठा (Majitha) इलाके के तीन गांवों में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से करीब 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पंजाब में 3 साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी (Poisonous Liquor Tragedy) है। जानकारी के मुताबिक, भंगाली और मरारी कलां गांव से तीन-तीन युवक, जबकि थड़ेवाल गांव से दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है, क्योंकि कुछ लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता
घटना की सूचना मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी (Deputy Commissioner Sakshi Sahni) ने उन गांवों का दौरा किया, जहां जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कर रहे हैं।
पुलिस को बिना बताए किया अंतिम संस्कार
मजीठा के SHO अबताब सिंह (SHO Majitha Abtab Singh) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है कि सभी लोगों ने रविवार शाम को एक ही जगह से शराब खरीदी और पी थी। सोमवार सुबह कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और उनकी मौत हो गई। दुखद बात ये है कि स्थानीय लोगों ने शवों का अंतिम संस्कार पुलिस को बिना सूचना दिए ही कर दिया। पुलिस को देर शाम इस मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसमें क्या मिलाया गया था।
घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है और गांवों में डर का माहौल
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
घटनास्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है और गांवों में डर का माहौल है। लोग इस बात को लेकर गुस्से में हैं कि इतनी बड़ी घटना हुई, फिर भी कुछ लोगों ने जानकारी छिपाई। पुलिस अब अवैध शराब (Illegal Liquor) के नेटवर्क को लेकर भी छानबीन कर रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच और जहरीली शराब (Poisonous Liquor) बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।