Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई

नौतनवा में संचारी रोगों के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को नौतनवा नगर में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देती रही।

पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे मौसमी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। बरसात के मौसम में इन बीमारियों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है, जिसे देखते हुए समय से पहले जन-जागरूकता फैलाना अत्यंत जरूरी हो गया है।

रैली को मुख्य रुप से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहे। इस मौके पर प्रमोद पाठक, सभासद अनिल मद्धेशिया, राहुल दुबे, राकेश जायसवाल, अशोक रौनियार, अभय कुमार सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रमुख रूप से एएनएम दुर्गावती यादव एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता फरहत, कवलजीत कौर, बंदना लोहिया, किरण शर्मा, संतोषी देवी, गीत देवी, चंद्र किरण श्रीवास्तव, सचि जायसवाल, रितु यादव, मधुबाला वर्मा, गीता चौधरी, गंगोत्री देवी, संध्या त्रिपाठी, अंजू मिश्रा, गीता देवी, सुनीता मद्धेशिया, कुंती देवी समेत अनेक महिला कर्मियों ने रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

रैली के माध्यम से आमजन को साफ-सफाई रखने, जल जमाव से बचाव, मच्छरदानी के नियमित प्रयोग, तथा रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी संदेश दिए गए।

पढ़ें :- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा, बोले-'मैं योगी नहीं हूं जो केस हटवा लूं...', कह दी ये बड़ी बात

Advertisement