Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Anjan Das Murder Case: शराब पिलाकर किया बेहोश, फिर गला काटने के बाद दूसरे दिन शव के किए 10 टुकड़े

Anjan Das Murder Case: शराब पिलाकर किया बेहोश, फिर गला काटने के बाद दूसरे दिन शव के किए 10 टुकड़े

By शिव मौर्या 
Updated Date

Anjan Das Murder Case: ​दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की तरह एक और बड़ी वारदात हुई है। यहां के पांडव नगर में मां ने बेटे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद शव को घर में रखे थे। खून सूखने के बाद शव के टुकड़े कर उसे फ्रिज में रख दिया था। इसके बाद शव के टुकड़े को एक—एक कर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मां—बेटे को गिरफ्तार कर ​लिया है। पुलिस ने बताया कि करीब छह महीने पहले पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिले थे। पुलिस ने जांच के बाद मां बेटे को गिरफ्तार किया।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
पुलिस का कहना है कि, मई महीने में पुलिस को मानव अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस के हाथ कई सीसीटीवी फुटेज भी लगी थी। इसकी जांच पड़ताल के बाद मां—बेटे को गिरफ्तार किया गया तो मामले का खुलासा हुआ। मृतक का नाम अंजन दास बताया जा रहा है और आरोपियों का नाम पूनम और दीपक है। कहा जा रहा है कि अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। इसको लेकर ही वारदात को अंजाम दिया।

शराब में नशे की गोलियां मिलाई फिर किया वारदात
पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने वारदात के दिन अंजन दास को शराब पिलाई। इसमें नशे की गोलियां भी मिला दी थी। अंजन दास के बेहोश होते ही उसकी गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घर में छोड़ दिया।

खून सूखने के बाद किए शव के टुकड़े
पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद खून सूखने के बाद शव के टुकड़े किए। इन्होंने शव के टुकड़े कर फ्रिज में रखा था। इसके बाद मां और बेटे ने अलग-अलग रात को शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाया था। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है।

तलाकशुदा बेटी और सौतेले बेटे की पत्नी पर रखता था बुरी नजर
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि अंजन पूनम की तलाकशुदा बेटी और सौतेले बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसको लेकर घर में कई बार झगड़ा भी हुआ था, लेकिन अंजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। इसके चलते उन्होंने अंजन की हत्या कर दी थी।

पढ़ें :- World Press Freedom Day : ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान और सूडान से बदतर है भारत की स्थिति, देखिए चौंकाने वाली रिपोर्ट

 

Advertisement