Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज शनिवार सुबह से जारी है, मतगणना के रुझानों में आम आदमी पार्टी सत्ता बेदखल होती नजर रहा है। वहीं, 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बन रही है। इस बीच समाजसेवी और प्रसिद्ध गांधीवादी अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
पढ़ें :- एसएसबी ने विद्यार्थियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, सतर्कता और ईमानदारी का दिया संदेश
अन्ना हजारे ने मतगणना के बीच कहा, ‘मैं बहुत पहले से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार के पास चरित्र होना चाहिए, विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (आप) यह बात समझ में नहीं आई। वे शराब और पैसे में उलझ गए – इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, ‘लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में डूबे रहते हैं… राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। साबित करना पड़ता है कि वे दोषी नहीं हैं। सच सच ही रहता है। जब बैठक हुई तो मैंने तय कर लिया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा – और उस दिन से मैं पार्टी से दूर हूं।’
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 60.44 प्रतिशत वोट पड़े थे। इस बार कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। वहीं, मतगणना के दौरान अब तक आए रुझानों में 27 साल बाद भाजपा दिल्ली की सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है।