Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. वित्तवर्ष 2017-18 से 2022-23 के बीच सालाना UPI भुगतान 92 करोड़ से बढ़कर 8375 करोड़ रुपये हुआ, आंकड़े जारी

वित्तवर्ष 2017-18 से 2022-23 के बीच सालाना UPI भुगतान 92 करोड़ से बढ़कर 8375 करोड़ रुपये हुआ, आंकड़े जारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन वित्त वर्ष 2017-18 के 92 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 8,375 करोड़ हो गया है। वाल्यूम के लिहाज से इसमें सालाना आधार पर 147 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

पढ़ें :- हैलो...मैं जिलाधिकारी गोण्डा आवास से बोल रहा हूं चौंकिए मत, मतदाताओं से 20 मई को वोट डालने की जा रही है अपील

इसी तरह, यूपीआई (UPI)  लेनदेन का मूल्य वित्त वर्ष 2017-18 के 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2022-23 में 168 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR ) के साथ 139 लाख करोड़ रुपये हो गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान यूपीआई (UPI) के जरिए 11 दिसंबर, 2023 तक 8,572 करोड़ का लेनदेन किया जा चुका है। यह जानकारी सरकार की ओर से सोमवार को दी है।

Advertisement