Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 world cup 2022: टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं जडेजा

T20 world cup 2022: टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, टी20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं जडेजा

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 world cup 2022:  एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के बाद टी20 विश्व कप खेला जाएगा। टी20 विश्व कप (T20 world cup) में महज कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं। इससे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। एशिया कप 2022 से बाहर हुए रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) अब टी20 विश्व कप से भी बाहर हो सकते हैं।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का टी20 विश्व कप से बाहर होना टीम इंडिया केा एक बड़ा झटका लगेगा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो जडेजा के घुटने की सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में वो काफी समय के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं। जडेजा की घुटने की चोट पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद सामने आई थी और उसके बाद से जडेजा ने काफी मैच मिस किए हैं।

 

Advertisement