Antarctica Video: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (American Space Agency NASA) अक्सर स्पेस ली गई धरती की तस्वीरों शेयर करती है। इन तस्वीरों में कभी-कभी बेहद हैरान करने वाली वस्तुएं दिखाई देती हैं। अब इस बीच अंतरिक्ष से बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो अंतरिक्ष से बनाया गया दक्षिणी ध्रुव यानी पूरे अंटार्कटिका (Antarctica) का है। यह अद्भुत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे निजी अंतरिक्ष यात्री चुन वांग (Astronaut Chun Wang) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साक्षा किया है।
पढ़ें :- Istanbul Firing : इस्तांबुल में इजरायल के कॉन्सुलेट के पास हमला , मारा गया हमलावर, दो पुलिसकर्मी घायल
साउथ पोल ऑर्बिट (South Pole Orbit) में जाकर किसी स्पेसक्राफ्ट से अंटार्कटिका (Antarctica) का ऐसा हाई रेज्यूल्यूशन शानदार वीडियो बनाकर अंतरिक्ष यात्रियों ने इतिहास रचा है। वीडियो में अंतरिक्ष से अंटार्कटिका की अद्भुत सुंदरता दिखाई गई है। चार निजी अंतरिक्ष यात्रियों ने उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों (South Pole ) को अपनी आंखों से देखा और इतिहास रच दिय। स्पेसएक्स के फ्रैम-2 मिशन (SpaceX’s Fram-2 mission) में अंतरिक्ष में भेजे गए अंतरिक्ष यात्री स्पेस से पृथ्वी के अविश्वसनीय नजारों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
Hello, Antarctica.
Unlike previously anticipated, from 460 km above, it is only pure white, no human activity is visible. pic.twitter.com/i7JawFYzW2
— Chun (@satofishi) April 2, 2025
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
अंतरिक्ष यात्रियों ने बनाया अद्भुत वीडियो
अंतरिक्ष यात्रियों में से एक चुन वांग ने एक अद्भुत वीडियो को शेयर किया है। इसने दुनिया को हैरान कर दिया है। इसमें आप देख सकते हैं कि 460 किलोमीटर ऊपर से अंटार्कटिका कैसा नजर आता है। अंतरिक्ष यात्रियों ने इस वीडियो को तब बनाया, जो उन्होंने स्पेसक्राफ्ट पर एक गुंबददार, पूरी तरह से कांच से बनी अवलोकन खिड़की, ड्रैगन कपोला को खोला। इस कपोला से अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष और पृथ्वी के मनोरम दृश्य को देखते हैं।
किस मिशन पर है स्पेसएक्स का फ्रैम2
पृथ्वी के ध्रुवीय परिक्रमा के मिशन पर स्पेसएक्स का फ्रैम2 है। इस मिशन के लॉन्च होने के बाद चार निजी अंतरिक्ष यात्री ध्रुव से ध्रुव तक पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। यह पृथ्वी के ध्रुवों के ऊपर चक्कर लगाने वाला पहला मानव अंतरिक्ष यान है।
पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी खौफनाक धमकी, बोले- आज रात एक सभ्यता का होगा अंत, जिसे कभी नहीं किया जा सकेगा पुनर्जीवित
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, यह अविश्वसनीय है। क्या आप पास से गुजरते समय हाई-रेजोल्यूशन फोटो ले सकते हैं और उन्हें देखने के लिए उपलब्ध करा सकते हैं? दूसरे शख्स का कहना है कि बिल्कुल अविश्वसनीय और एक यूजर ने कहा है कि वहां से अद्भुत दृश्य।