Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अनुराग ठाकुर, बोले- पाप धोते-धोते यमुना काली हो गई, AAP के खिलाफ भाजपा ने जारी किया ‘आरोप पत्र’

अनुराग ठाकुर, बोले- पाप धोते-धोते यमुना काली हो गई, AAP के खिलाफ भाजपा ने जारी किया ‘आरोप पत्र’

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के चुनावी माहौल के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। सोमवार को दिल्ली में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  के खिलाफ भाजपा का आरोप पत्र (Aarop Patra) जारी किया। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है। उन्होंने कई मुद्दों पर केजरीवाल को घेरा और सवाल पूछे हैं। दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है।

पढ़ें :- RR New Captain : रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान, IPL 2026 में संभालेंगे कमान

दिल्ली में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर (BJP MP Anurag Thakur) ने आरोप पत्र जारी करने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी (Yamuna River) को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह इतनी बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है। आगे कहा कि मुझे याद है, 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले, वह लोगों के साथ यमुना नदी (Yamuna River) में डुबकी लगाएंगे, यानी 2025 के चुनाव से पहले। केजरीवाल को उनका वादा याद दिलाते हुए अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)ने कहा कि 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए केवल 10 दिन बचे हैं। क्या यमुना की सफाई हुई? क्या यमुना साफ हो गई है?, इतना ही नहीं उन्होंने कई सवाल भी पूछे हैं।

पढ़ें :- बांग्लादेश में तारिक रहमान की जीत पर PM मोदी बोले- आपके साथ काम करने का इंतज़ार कर रहा हूं
Advertisement