Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बाराबंकी में जनसभा को संबोधन करेंगी अपर्णा यादव

बाराबंकी में जनसभा को संबोधन करेंगी अपर्णा यादव

By प्रिया सिंह 
Updated Date

बाराबंकी। समाजवादियों के गढ़ में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव आज गरजेंगी। भारतीय जनता पार्टी में अभी कुछ दिनों पहले ही अपर्णा यादव शामिल हुई अपर्णा सिंह यादव 3 फरवरी को बाराबंकी सदर विधानसभा क्षेत्र में दो सभाएं करेंगी।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय आनंद वाजपेई ने , बताया कि अपर्णा यादव की 1 बजकर 30 मिनट पर मौथरी गाँव लोगों को सम्बोधित करेंगी। जबकि, उनकी दूसरी सभा खजूर गाँव में 3 बजे होगी।

जनसभाओं से पूर्व अपर्णा पूर्वान्ह करीब साढ़े 11 बजे से मौथरी, भिटौली आदि गांवों में जनसम्पर्क करेंगी।

बाराबंकी सदर विधानसभा को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है यहा पर सपा का झंडा एक दशक से अधिक समय से बुलंद है। यहाँ से धर्मराज उर्फ सुरेश यादव समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी हैं।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी
Advertisement