Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Apple HomePod Mini : 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे नए HomePod Mini और Apple TV 4K , नई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद

Apple HomePod Mini : 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे नए HomePod Mini और Apple TV 4K , नई कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद

By अनूप कुमार 
Updated Date

Apple HomePod Mini : दुनिया की जानी मानी टेक दिग्गज कंपनी Apple 13 अक्टूबर को Welcome Home नाम से एक खास Event आयोजित करने जा रहा है। टेक दिग्गज के इस प्रोग्राम में नए iPhone के बजाय स्मार्ट होम डिवाइस पर फोकस रहने की उम्मीद है। Apple के मार्केटिंग प्रमुख Greg Joswiak ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर शेयर किया है, जिसमें ‘Welcome Home. October 13’ लिखा है। इसके बाद नए Apple प्रोडक्ट्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पढ़ें :- उड़ान भरते ही लापता हुआ 40 लाख का ड्रोन, हरिद्वार में मचा हड़कंप, अर्द्धकुंभ की तैयारियों के लिए मंगाया गया था ड्रोन

AI फीचर्स
खबरों के मुताबिक, कंपनी इस इवेंट में स्क्रीन वाला स्मार्ट होम हब, नया HomePod Mini और अपडेटेड Apple TV 4K पेश कर सकती है। इन डिवाइस में AI फीचर्स और Siri से जुड़े नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, Apple ने अभी तक इनके नाम, कीमत और र्सफीच के बारे में खुलासा नहीं किया है।

इवेंट टाइम
Apple ने 13 अक्टूबर के कार्यक्रम के लिए मीडिया इनवाइट भेजे हैं। कंपनी ने इसे ‘Apple Experience’ नाम दिया है, जबकि टीजर में ‘Welcome Home’ टैगलाइन दिखाई गई है।भारतीय समय के अनुसार, इवेंट शाम 6:30 बजे होगा।

रैम
Apple अपडेटेड Apple TV 4K भी पेश कर सकता है। मौजूदा मॉडल 2022 में आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए वर्जन में तेज प्रोसेसर, बेहतर कनेक्टिविटी और ज्यादा RAM मिल सकती है।

चिप
कुछ लीक्स में A19 या A19 Pro चिप का जिक्र है। Siri Remote में भी बदलाव संभव हैं। फिलहाल इन सभी जानकारियों पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है।

पढ़ें :- IMC 2026 : Jio की 1,600 सैटेलाइट्स और 23 ग्राउंड स्टेशन्स के साथ अंतरिक्ष से कनेक्टिविटी देने की तैयारी

 

 

 

Advertisement