मशहूर टेक कंपनी Apple ने आज Welcome Home इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है।
Apple HomePod Mini 2 : मशहूर टेक कंपनी Apple ने आज Welcome Home इवेंट में कई प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है।
रेंज अपडेट
Apple ने अपने स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स की रेंज को अपडेट करते हुए नई जनरेशन का HomePod mini 2 और नया Apple TV 4K पेश किया है।
स्मार्ट डिस्प्ले
कंपनी ने इसके साथ नया HomeView स्मार्ट डिस्प्ले भी पेश किया है।
नए HomePod mini 2 में बेहतर ऑडियो, नए कलर और स्मार्ट होम कंट्रोल मिलते हैं, जबकि Apple TV 4K में A19 चिप और बेहतर Siri एक्सपीरियंस दिया गया है।
कीमत
Apple ने HomePod mini 2 की भारत में कीमत 18,900 रुपये रखी है. इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी।
कलर
ग्राहक इसे पांच कलर ऑप्शन पिंक, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट और मिडनाइट में खरीद सकेंगे. HomePod mini 2 में AI आधारित Siri का सपोर्ट भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आएगा।
भाषा
Apple के मुताबिक, ये फीचर भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्रिटेन में अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा। ये स्मार्ट स्पीकर HomePod सॉफ्टवेयर 27.2 के साथ कम्पैटिबल है।
चिप पावर्ड
नया HomePod mini 2 Apple की S10 चिप से पावर्ड है। कंपनी के मुताबिक, इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन 360-डिग्री ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। यूजर्स एक स्पीकर से म्यूजिक सुन सकते हैं, दो स्पीकर को पेयर करके स्टीरियो साउंड का आनंद ले सकते हैं या कई स्पीकर जोड़कर मल्टीरूम ऑडियो सेटअप बना सकते हैं।
ऑडियो एक्सपीरियंस
नए Apple TV 4K के साथ HomePod mini 2 को चार स्पीकर वाले सराउंड साउंड सेटअप का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। इससे घर पर फिल्में और दूसरे कंटेंट देखने के दौरान ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है।