Apple It’s Glowtime Event: लोकप्रिय आईफोन स्मार्टफोन निर्माता एपल के मेगा लॉन्च इवेंट की तारीख को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। इस बार कंपनी का यह लॉन्च इवेंट 9 सितंबर को आयोजित होगा। जिसके लिए एपल ने ऑफिशियल इनविटेशन भेजना शुरू कर दिया है। इस बार एपल के इवेंट की टैगलाइन ‘इट्स ग्लोटाइम’ (It’s Glowtime) रखी गयी है।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
एपल के इवेंट की टैगलाइन ‘इट्स ग्लोटाइम’ (It’s Glowtime) को लेकर कहा जा रहा है यह टैगलाइन एपल इंटेलिजेंस के लिए है। यह कार्यक्रम 9 सितंबर को कैलिफ़ोर्निया के एप्पल पार्क में स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा। इवेंट 10:30 बजे रात में शुरू होगा जिसका लाइव प्रसारण एपल के यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर होगा। इस इवेंट में iPhone 16 सीरीज आकर्षण का केंद्र होगी, जिसको एआई फीचर्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, Apple वॉच सीरीज़ 10 और नई थर्ड-जेनेरेशन के AirPods समेत अन्य इकोसिस्टम प्रॉडक्ट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।